Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना में लगभग 149 करोड़ की लागत से बनने वाले एनएच-148 बी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर लोगों का आवागमन सुगम बनाने और ट्रैफिक के निर्बाध गति से आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन जारी है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकर शहरों और गांवों का चहुँमुखी विकास करवाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री बबली ने खुद जेसीबी चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क मार्ग को सात मीटर से दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। सुरेवाला चौक से टोहाना शहर के बीच से गुजरकर पंजाब बॉर्डर तक जाने वाले इस सड़क मार्ग में शहर के बीच में डिवाइडर बनाकर इसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। इसके अलावा विकास एवं पंचायत मंत्री ने गांव डांगरा, ललोदा, ढाणी भोजराज में भी विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि टोहाना क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी है। क्षेत्र में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट है। जिन पर या तो काम पूरा हो चुका है या कार्य अभी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि टोहाना की 30 साल पुरानी मांगे 100 बेड का हॉस्पिटल, आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्य शुरू हो चुके है। 15 साल पुरानी टोहाना की बहुप्रतीक्षित मांग के एनएच-148 बी के निर्माण कार्य होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। मंत्री बबली ने कहा कि टोहाना-कुलां- रतिया रोड़ पर 80 करोड़ खर्च करके इसे चौड़ा किया जाएगा। जमालपुर में रेलवे लाइन पर 36 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
विकास एवं पंचायत मंत्री कहा कि क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर कार्य किया जा रहा है। 38 करोड़ रुपए की लागत से जाखल में नहरी पानी सप्लाई का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। टोहाना शहर में 90 करोड़ की लागत से जलघरों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पानी की पाइप लाइन बनाई जाएगी।
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवा कर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। यहां सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया हैं। प्रदेश सरकार ने गांवों में ई-लाइब्रेरी, जिम, पार्क, फिरनी पर कैमरे व लाइट, कम्यूनिटी सेंटर सहित अनेक विकास कार्यों शुरू किए हैं। देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 70 से 80 प्रतिशत आबादी गांवों में बसती है। ग्रामीण विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने ग्राम पंचायतों को 1100 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की थी। अब 1500 करोड़ रुपए की ग्रांट विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि मार्च तक इतनी राशि और पंचायतों को दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि सरकार 9 सूत्रीय कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ रही है। गांवों में जिम, लाइब्रेरी, महिला संस्कृति केंद्र, कम्युनिटी सेंटर, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, कूड़ा प्रबंधन, ग्रे वाटर मैनेजमेंट और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
