Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वर्तमान सरकार जातिगत राजनीति से उपर उठकर गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि इनके कल्याण से ही देश एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को सेक्टर 15 पंचकूला स्थित जैन भवन में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कल्याणी माता मंदिर सेक्टर 15, पंचकूला में माथा टेक आशीर्वाद लिया और मंदिर के मुख्य द्वार की साफ सफाई कर धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

सीएम खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की ही नहीं। बल्कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। देश में अनेक राजनीतिक पार्टियां है। परंतु यदि लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखने वाले हैं। प्रदेश सरकार हर नागरिक के जनहित में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार प्रयोगधर्मी सरकार है। लोगों की भलाई और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए अनेक नए प्रयोग किए गए है। आरंभ में व्यवस्थाओं में परिवर्तन करते समय कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरूआत में विपक्ष के विरोध का भी सामना करना पड़ा। परंतु आज परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। हरियाणा संभवतः इस अनूठे कार्यक्रम को शुरू करने वाला देश का प्रथम राज्य है। आज परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम से प्रभावित होकर अन्य प्रदेश भी इसका अनुसरण कर रहे है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दल कहते है कि यह सरकार पोर्टल की सरकार है। मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की जनता जिसे पोर्टल के माध्यम से घर बैठे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। वहीं जनता ऐसी पार्टियों का राजनीतिक भविष्य खत्म करेगी।
लोगों से सीधा संवाद करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित हुए है। इन योजनाओं का सबसे अधिक लाभ गरीब लोगों को हुआ है। उन्होने कहा कि गरीब की चिंता हम सबको करनी है। इसके लिए सरकार के साथ साथ अन्य संस्थाओं को भी आगे आना होगा। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। महात्मा गांधी ने कहा था कि देश में रामराज होना चाहिए। आज देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि भारत में रामराज की नींव रखी जा चुकी है।
इससे पूर्व पत्रकारों द्वारा देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पिछले दो महीनों में ही पांच भारत रत्न प्रदान किए गए है। इसके लिए वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी हस्तियों में आडवाणी के साथ-साथ कर्पूरी ठाकुर, नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉक्टर स्वामीनाथन को भी उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। एक साथ इतनी विभूतियों को भारत रत्न दिया जाना एक सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त हरीश वशिष्ठ तथा नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता सहित अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications