Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि अब ग्रामीण सफाई कर्मियों की कुल पद संख्या 11,254 से बढ़कर 18580 की गई है। मंत्री बबली सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। मंत्री बबली ने सदन को अवगत करवाया कि अब सफाई कर्मचारियों को विभिन्न तरह की सुविधाएँ दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढाकर 15 हजार किया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री खट्टर ने इसकी घोषणा की थी। साथ ही वर्दी के लिए चार हजार रुपए, वर्दी धुलाई के लिए एक हजार रुपए की गई है। इसके अलावा ईपीएफ की सुविधा दी गई है। औजार भत्ता 2000 रुपए किया गया है।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के हालिया निर्णय के अनुसार जनसंख्या की गणना के लिए पीपीपी को आधार माना गया है। मानदंड भी बदल दिए गए हैं। इसके अनुसार एक हजार की जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी, एक हजार से दो हजार की जनसंख्या पर दो सफाई कर्मचारी, दो हज़ार से तीन हज़ार की जनसंख्या पर तीन, तीन हजार से चार हजार की जनसंख्या पर चार, चार हजार से पांच हजार की जनसँख्या पर पांच, पांच हजार से दस हजार की जनसंख्या पर छह, दस हजार से बीस हजार की जनसंख्या पर आठ, बीस हजार से अधिक की जनसख्या पर दस सफाई कर्मचारी हैं।

More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications