Haryana News: हरियाणा पुलिस नशा मुक्ति को लेकर नई योजना शुरू करने जा रही है। हरियाणा में युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धाओं के जरिए नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए पानीपत में युवाओं का खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 2200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस पहल को लेकर कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए सही माध्यम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव में खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल से जुड़ते हुए युवा बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल में पुलिसकर्मी, एक्स सर्विसमैन और खिलाड़ी युवाओं के पथ प्रदर्शक का कार्य करते हैं।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जिससे ना केवल युवाओं का शारीरिक विकास होगा। बल्कि वह भविष्य में भी कई तरह की फिटनेस परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। पानीपत में युवा खेल महोत्सव में 2200 से ज्यादा युवाओं ने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने प्रतिभा का दम खम दिखाया है। इसी तरह हिसार, भिवानी, दादरी, सिरसा, डबवाली, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में भी खेल गतिविधियां आयोजित कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस पहल से पुलिस में कार्यरत एपीओ जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है और जो सेवा में पैरामिलिट्री में खेलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें गाँवों में नियुक्त किया गया है। इसके तहत पुलिस विभाग के एसपीओ पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों को वहां सुबह और शाम को अधिक से अधिक युवाओं को स्टेडियम में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान ऐसे खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा रही है। जिससे वह जिला स्तरीय तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। ऐसे में जरूरी है कि उनकी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को नशा मुक्ति अभियान से भी जोड़ा जा रहा है। जिससे वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्राम व वार्ड प्रहरी भी पिछले कई महीनो से गांव व वार्ड में नशा बेचने वाले तथा खरीदने वाले आरोपियों का रिकॉर्ड तैयार करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गत वर्ष 1830 जागरूकता अभियान आयोजित किए गए हैं। जिसमें 9 लाख 59 हजार 205 लोगों ने भाग लिया। इसी तरह नशा तस्कर के खिलाफ अभियान चलाते हुए ब्यूरो ने प्रदेश में बीते साल 3823 एफआईआर दर्ज की और 5460 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के तहत गत वर्ष 1 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक हरियाणा तक उदय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में साइक्लोथॉन का आयोजन गया है। इस दौरान प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications