Haryana News: केन्द्रीय भारी उद्योग और ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी होती है। उन्होंने गर्ल स्कूल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का भी आभार जताया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा आज बल्लभगढ़ में राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बहुमंजिला इमारत के उद्घाटन अवसर पर आमजन को संबोधित कर रहे थे। यह भवन लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। बेटियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए सुसज्जित डीलक्स 7 लैब्स और एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है।
मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आज बल्लभगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र सहित तमाम विकास कार्यों के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया गया है।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा बेटियों को शिक्षा देने वाला बल्लभगढ़ में यह प्रदेश का पहला गर्ल स्कूल है। इस स्कूल में कक्षा पहली से करीब 4000 बेटियां शिक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह स्कूल बनाया गया है।
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर की घोषणा की है कि बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टर-23 में बनाए जाने वाले को-ऐड कॉलेज का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा। वहीं फतेहपुर बिल्लौच सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के नाम रखवाने की भी घोषणा की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
