Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिलों में कार्यरत ग्रुप-डी के रिक्त पदों की संख्या को तीन दिन के अंदर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव सोमवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी मनोनीत किया गया है।
मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-डी के 13 हजार से अधिक पदों की भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए 500 पद भी शामिल हैं। इसके लिए विभागों द्वारा आयोग को मांग-पत्र भेजा गया है। इन कर्मचारियों का कॉमन कॉडर रहेगा। जिन्हें विभिन्न विभागों और जिलों में लगाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा आयोग को पहले से भेजी गई मांग को ही दोबारा भेजना सुनिश्चित करें। विभागों द्वारा मांग-पत्र में भेजे गए पदों की संख्या भी पहले जितनी ही होनी चाहिए। अगर पदों की संख्या बढ़ी है तो उसे संशोधित कर सकते हैं। इस बार एचकेसीएल द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से ही पद का नाम और प्रत्येक जिले के पदनाम निर्दिष्ट किए जाएंगे।
इस अवसर पर विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रवि प्रकाश गुप्ता, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रतन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
