Haryana News: हरियाणा के परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 की लगभग एक दर्जन सोसायटियों को जाने वाली चार मुख्य सड़कों के आरएमसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर इन सोसायटियों के निवासियों ने परिवहन मंत्री शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज करीब 68 लाख की लागत से आरएमसी से बनने वाली 4 सड़कों के कार्य की शुरुआत की गई है। स्थानीय सेक्टर की सोसायटी में रहने वाले लोगो के हाथों से नारियल तुड़वाकर इसका शुभारंभ किया गया। इन सड़कों के बनने से करीब एक दर्जन सोसायटियों को फायदा पहुंचेगा।

मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' और सबका विश्वास के उद्देश्य से विकास कार्य कर रही है। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ के विकास के लिए खजाने को खोला हुआ है। बल्लभगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आज हरियाणा उन्नति की राह पर अग्रसर है। प्रदेश में दर्जन भर हाईवे बनाए जा रहे हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा में विकास कार्य निरंतर जारी हैं। जल्द ही मोहना रोड पर एलिवेटिड पुल, सोहना पुल और मुजेसर अंडरपास निर्माण कार्य के साथ सेक्टर-23 में को-एड कॉलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट का कार्य भी आगामी कुछ ही दिनों में शुरू कराया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने कहा कि सेक्टर-64 सी में भी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा और सेक्टर-64 सी की सभी सड़कों पर पैच वर्क का कार्य भी जल्द आरंभ किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी सुनी और जल्द समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
