Haryana News: हरियाणा सरकार के विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गुहला चीका हलके के समुचित विकास के साथ-साथ हर पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार हर वर्ग के कल्याणार्थ विशेषकर गरीब व्यक्तियों के कल्याण पर विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रही है।
विधायक ईश्वर सिंह आज गांव बदसूई व खराल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत करने के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण करके फीडबैक लिया।
विधायक ईश्वर सिंह ने गांव बदसूई के स्कूल में 19 लाख 43 हजार रुपए की धनराशि से व गांव खराल के स्कूल में 13 लाख 34 हजार रुपए की धनराशि से हो रहे विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने गांव खराल में 7 लाख 53 हजार रुपए की लागत से बनी ई लाइब्रेरी का उदघाटन भी किया।

उन्होंने कहा कि गांव बदसूई में 4 लाख 40 हजार रुपए की धनराशि से बदसूई से डेरा गुरु अर्जुन देव नगर तक रास्ते का निर्माण कार्य पूरा करवाया गया है। इसी प्रकार 61 लाख 28 हजार रुपए की धनराशि से बदसूई से हरिगढ़ किंगन सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। इसके निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 43 लाख 66 हजार रुपए की धनराशि से टटियाना, बदसूई से खराल सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाया जायगा।
गांव खराल मे आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 63 लाख 59 लाख रुपए की धनराशि से खराल से बदसूई सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाया गया है। गांव में 38 लाख 81 रुपए की धनराशि से पाईप लाईन का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। इसी प्रकार 1 करोड़ 17 लाख रुपए की धनराशि से गांव के पोंड के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि हल्के के लगभग सभी स्कूलों में करोड़ों रुपए की धनराशि से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीवन ब्लॉक के गांव कवारतन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए लगभग 70 लाख रुपए की धनराशि मंजूर करवाई गई है। इस धनराशि से स्कूल में अतिरिक्त कमरों, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, लैब, लड़के व लड़कियों के अलग-अलग शौचालय आदि निमार्ण कार्य करवाए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
