Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है। जिनमे से अधिकतर पूरे हो गए है और कुछ पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग रहा तो आगे भी विकास का पहिया ऐसे ही चलता रहेगा।
मंत्री कंवरपाल ने शुक्रवार को जगाधरी शहर में 3 करोड़ 3 लाख रुपए के 16 विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दिन-रात लोगों की भलाई के विकास कार्यों के लिए प्रयासरत है। उनका उद्देश्य भी यही है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य अधूरा न रहें।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश विश्व के विकसित राष्ट्र की श्रेणी में सबसे आगे होने के साथ-साथ विकास एवं उन्नति के शिखर पर पहुंचे। हरियाणा में केन्द्र की विकासात्मक नीतियों एवं योजनाओं को और अधिक वृद्धि कर प्रदेश की जनता को उनके घर-द्वार पर इनका लाभ मुहैया करवाया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ से देश व प्रदेश के लोगों के जीवन की तस्वीर बदल रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के अथक प्रयास से काफी हद तक प्रदेश से भाई-भतीजावाद, नौकरियों में फैले भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। जनता के प्रति जो दृष्टिकोण भाजपा का है। वह अन्य विपक्षी दलों में नहीं हैं। विकास के साथ-साथ प्रदेश कई अन्य मामलों में भी देश के अन्य राज्यों से आगे हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं से मिल सुविधाओं के आधार पर भाजपा को तीसरी बार देश व प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर प्रदान करेगी।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नम्बर-1 की रूप नगर कालोनी में मदन राणा के घर से धीमान फर्नीचर के पीछे आरोग्य अस्पताल तक 22 लाख 91 हजार रुपए की लागत से गली व नाली का निर्माण, नगर निगम जगाधरी के वार्ड नम्बर-7 के सैक्टर-18 मेन मार्किट में 80 एमएम आईपीबी के लिए 18 लाख 99 हजार रुपए, वार्ड नम्बर-7 के सैक्टर-18 मेन मार्किट में विनीत जैन अस्पताल के सामने 80 एमएम आईपीबी के लिए 22 लाख 84 हजार रुपए, वार्ड नम्बर-6 शंकर नगर कालोनी में 13 लाख 98 हजार रुपए की लागत से त्रिलोचन सिंह के घर से देवेन्द्र कोहली के घर तक की सड़क का निर्माण शामिल है।
इसी प्रकार गुरजीत सिंह के घर से राहुल बख्शी के घर तक और ईएसआई गेट से तेजली गांव तक गली का चौड़ीकरण व निर्माण कार्य, इसी प्रकार 22 लाख 50 हजार रुपए की लागत से कपिल अस्पताल से कॅन्वेंट स्कूल और फूलचन्द के घर से धीरज सिंह के घर तक गली का निर्माण व एनपी-2 पाईप का कार्य, वार्ड नम्बर- 2 में 10 लाख 41 हजार रुपए की लागत से कुमार गली से न्यू अप्रुड कृष्णा कॉलोनी तक गली का निर्माण और एनपी-2 पाइप का कार्य, इसी प्रकार विष्णु गार्डन में 11 लाख 96 हजार रुपए की लागत से अमरजीत कौर के घर से संदीप के घर तक गली का निर्माण एनपी-2 पाइप का कार्य शामिल है।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने बताया कि 29 लाख 70 हजार रुपए की लागत से शिबू मक्खन धर्मशाला से भाटिया सरदार, पंकज मंगला वाली, अंकुर जैन वाली गली तक गली का निर्माण और एनपी-2 पाइप का कार्य, वार्ड नम्बर-2 में 15 लाख 95 हजार रुपए की लागत से खेड़ा बाजार से दर्शन हलवाई की दुकान तक सीसी रोड़ का निर्माण, वार्ड-3 की यमुना विहार कालोनी में 17 लाख 98 हजार रुपए की लागत से रोशन बिजली वाले के घर से जयगुरू देव करियाना स्टोर तक गली का निर्माण और एनपी-2 पाइप का कार्य, इसी प्रकार विपिन कालोनी में 13 लाख 21 हजार रुपए की लागत से सोनू वर्मा के घर से रवि चिकनवाला और हीरा लाल के घर से विक्की चन्द्रण के घर गली का निर्माण और एनपी-2 पाइप का कार्य शामिल है।
इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-5 ग्रीन विहार कॉलोनी में 12 लाख 47 हजार रुपए की लागत से सलाहुदीन के घर से गुलशेर के घर तक गली का निर्माण व एनपी-2 पाइप का कार्य, इसी प्रकार वार्ड-3 के गांव मानकपुर में 22 लाख 11 हजार रुपए की लागत से कई आंतरिक गलियों का निर्माण व वार्ड नम्बर- 3 की महावीर कॉलोनी में 35 लाख 31 हजार रुपए की लागत से कम्बोज मैटल से मानिया मैटल, सिमरण पै्रक्र्स वाली गली, कालडा के घर से राजकुमार के घर तक तथा रामनाथ वर्मा की गली से सतनाम सिंह के घर तक कवड नालिया तथा गली, वार्ड नंबर 3 में 12 लाख 40 हजार की लागत से मुखर्जी पार्क में हरजाई ट्रांसपोर्ट से भगवान करियाणा स्टोर तक गली निर्माण और एन पी पाइप लाइन कार्य शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications