Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु मर्सी चांस दिया गया है। ऐसे छात्र-अध्यापक 10 फरवरी 2024 तक ऑफलाईन आवेदन कर सकते हैं। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापक, जिन्होंने डीएलएड दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था। उनका परीक्षा परिणाम प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण नॉट-फिट-फॉर डिप्लोमा रहा अर्थात डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों के भविष्य के मद्देनजर शिक्षा बोर्ड द्वारा मर्सी चांस देने का निर्णय लिया गया है।
बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-अध्यापक फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु अपना ऑफलाइन आवेदन फॉर्म व फोटो अपने मूल शिक्षण संस्थान से सत्यापित करवाते हुए 10 हजार रुपए शुल्क सहित दस्ती तौर पर बोर्ड कार्यालय की विशेष परीक्षा सैल में 10 फरवरी 2024 तक जमा करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन फार्म बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। यदि ऑफलाईन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो दूरभाष नंबर 01664-244171 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
