Haryana News: हरियाणा के श्रम विभाग ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित ईएसआई हेल्थकेयर निदेशालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना की। सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर का उददेश्य हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिक पंजीकरण, लाभार्थी आवेदन और संबंधित योजनाओं को क्रियान्वित करने के तरीके में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र के खुलने के साथ ही श्रम विभाग द्वारा प्रदेश में अब हिसार और पंचकुला में दो सीपीसी केंद्र खुल गए हैं। इसके अतिरिक्त, सोनीपत जिले में जल्द ही एक और सीपीसी शुरू करने की योजना है। ऐसे सीपीसी की स्थापना के पीछे प्राथमिक उद्देश्य पंजीकरण और योजना आवेदन प्रक्रियाओं की दक्षता और पारदर्शिता में सुधार करना है।

उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा श्रम विभाग ने कई अहम कदम उठाए हैं। इनमे अधिकारियों का कार्यालय में कार्य के दौरान मोबाइल उपकरणों का इस्तमाल वर्जित रहेगा। ताकि प्रत्येक आवेदन को पूर्ण ध्यान और निष्पक्षता के साथ संशोधित किया जा सके।
उन्होंने आगे बताया कि एकीकृत दिशानिर्देशों और नियमों को जारी करने के बावजूद यह देखा गया है कि कर्मचारी अक्सर अलग-अलग टिप्पणियां देते हैं। जिससे आवेदनों के प्रसंस्करण में असमानताएं आती हैं। सीपीसी की शुरुआत के साथ सभी ऑपरेटर और सहायक कल्याण अधिकारी एक छत के नीचे मिलकर काम करेंगे। यह एकीकृत दृष्टिकोण वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्यवाही के समान मानकों को सुनिश्चित करेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
