Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष पुलिस अधिकारियों को राहत देते हुए सरकारी रोडवेज बसों की मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। सीएम खट्टर ने प्रदेश के सभी 11,052 विशेष पुलिस अधिकारियों को यह सुविधा दी है। इस सुविधा के लिए उनके वेतन से हर महीने सिर्फ 120 रुपए की कटौती की जाएगी। इसके बाद वह प्रदेश में रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर पाएंगे। हरियाणा के गृह विभाग ने यह प्रस्तावित विभाग को भेजा था। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद वित्त विभाग ने इसे मंजूरी दे दी है।
सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ में की थी बैठक
इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में चंडीगढ़ में बैठक की थी। वित्त विभाग की ओर से इसका पत्र परिवहन विभाग को जारी कर दिया गया है। इससे पहले यह सुविधा हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जा रही थी। एसपीओ को हरियाणा पुलिस के लिए तैनात किया जाता है।

गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का लाभ
हरियाणा के करीब 73 लाख लोगों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत प्रदेश के गरीब लोगों को यह सुविधा दी जाएगी। इसके तहत गरीबों बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों समेत सभी पात्र लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। जिसके जरिए वे रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। सीएम ने करनाल में अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस योजना की शुरुआत कराई थी। परिवार पहचान पत्रों में दर्ज जानकारी के आधार पर यह चिन्हित किया जा चुका है कि राज्य के अधिकतर गरीबों इस योजना के दायरे में शामिल होंगे।
बुजुर्ग लोगों को भी मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा
प्रदेश के 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को वर्तमान में परिवहन विभाग की बसों में 50 प्रतिशत किराया माफ है। 50 फीसदी किराए में किलोमीटर की कोई सीमा नहीं है। वह कितनी भी यात्रा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना मैं शामिल होने के बाद बुजुर्ग पहले 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। उसके बाद उन्हें 50 प्रतिशत किराए के साथ बसों में सफर करने की छूट मिलेगी।
छात्राओं को मिलेंगे स्मार्ट कार्ड
सरकार ने बेटियों के लिए भी मुफ्त बस की यात्रा शुरू की है। शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाली बेटियों के लिए सरकार ने विशेष बसें चलाई हुई है। ऐसे में अब सभी छात्राओं को बस पास के तौर पर स्मार्ट कार्ड मुहैया कराए जाएंगे। परिवहन विभाग में ई-टिकटिंग सुविधा लागू हो चुकी है। जिसके बाद अब स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया चलेगी। विभिन्न कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही स्मार्ट कार्ड के लिए वर्क आर्डर जारी हो जाएंगे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications