Haryana News: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आमजनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार गांव और शहरों में कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जा रही है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा कर पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
राज्य में अब तक 6714 ग्राम पंचायतों व वार्डाें में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। जिनमें लगभग साढ़े 51 लाख लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इनमें लगभग 21 लाख 60 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। जो यह दर्शाता है कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। मोदी की गारंटी की गाड़ी गांव-गांव व शहरों में जाकर लोगों को विकसित भारत की यात्रा में भागीदार बना रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी लक्ष्य को हांसिल करने के लिए जन-जन को इस विकास यात्रा का हिस्सा बनाने के लिए उन्होंने समस्त भारत में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर से शुरू हुई। जो कि गांव के हर वार्ड और शहर के हर मोहल्ले तक पहुंच रही है।
यात्रा के दौरान आज तक हरियाणा सरकार की निरोगी हरियाणा योजना के तहत 4 लाख 63 हजार से अधिक लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। इतना ही नहीं आयुष्मान-चिरायु योजना के तहत 1 लाख 43 हजार नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से ऐसे परिवारों के सदस्यों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए सेवा विभाग द्वारा लगाए कैंप में लोगों की काउंसलिंग की गई। इसके अलावा 8 लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग करवाई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
