Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से जो रेटिंग जारी की गई है। उसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को ए-प्लस-प्लस ग्रेड दिया गया है। इसी के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल हो गया है। जो हरियाणा राज्य की 21 सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में पहला विश्वविद्यालय बना है। जिसे नैक द्वारा ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। सात पहलुओं पर नैक टीम ने निरीक्षण किया था। जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को अधिकतर में अच्छे अंक मिले हैं।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को ए-प्लस-प्लस ग्रेड मिलने की बधाई देते हुए बोल रहे थे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, एल्यूमनी और विद्यार्थियों को भी बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अकादमिक, शोध, अनुसंधान, सांस्कृतिक क्षेत्र, खेल, एवं विभिन्न उपलब्धियों के आधार पर हुए मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन किया। विभागवार प्रगति रिपोर्ट, छात्रावास, प्रशासनिक कार्यालय, शैक्षणिक सुविधाएं, विश्वविद्यालय शिक्षा एनईपी-2020, अनुसंधान और नवाचार में बेहतर सुविधाएं विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गईं। विश्वविद्यालय में देश और विदेशों के कोने-कोने से स्टूडेंट्स का प्रवेश, पेटेंट, एमओयू, उच्च स्तर की वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, पुस्तकालय, ऑयन बीम सेंटर, हेल्थ सेंटर, धरोहर हरियाणा संग्रहालय, रूसा, विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम, प्रत्येक मंगलवार को नो व्हीकल डे, ग्रीन कैम्पस व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के पॉइंट्स ने नैक टीम को काफी प्रभावित किया। जिसके आधार पर राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा 13 से 15 सितंबर 2023 को किए गए निरीक्षण के आधार पर कुवि को 3.56 के स्कोर से ए-प्लस-प्लस ग्रेड दिया गया है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications