Haryana News: हरियाणा सरकार 6 हजार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकालेगी। इसमें 5 हजार पुरुष और 1 हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती होनी है। खट्टर सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इसे बिना कैबिनेट की बैठक के मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ऑफिस ने सभी मंत्रियों को बाय हैंड इसकी फाइल भेजी और उस पर साइन लिए।
हरियाणा में पुलिस भर्ती के नियम लंबे समय से अटके हुए थे। जिसके बाद गृह विभाग ने संशोधित नियम तैयार किए हैं। जिनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद इस फैसले को इमरजेंसी की श्रेणी में रखते हुए सीएमओ द्वारा मंत्रियों के नाम सर्कुलर जारी किया गया। जिसमें पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नए नियमों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकृति के बारे में बताया गया।

उपग्रह विभाग जल्द ही संशोधित नियमों का नोटिफिकेशन जारी करेगा। हरियाणा पुलिस में यह भर्तियां करीब 3 साल से अटकी हुई थी। पुलिस भर्ती नियमों में मंजूरी मिलने के साथ ही अभ्यर्थियों की आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग भी उठ गई है। तर्क दिया जा रहा है कि बहुत से ऐसे आवेदक है। जिनके द्वारा करीब 3 साल पहले टेस्ट पास किया गया था।
कैबिनेट में संशोधित कराए गए नियमों में भी खामियां होने के कारण इन नियमों को बदल गया है। नए नियमों के अनुसार आवेदन मांगने के बाद कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी के लिए सीईटी पास आवेदकों में से 10 गुना को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाएगा।
नोटिफिकेशन के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग द्वारा ग्रुप सी में सीईटी पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। नए नियमों के अनुसार फिजिकल टेस्ट होगा। इसके लिए आवेदकों को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट पास करने वालों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
