Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक की। बैठक में सभी मंत्रियों को आगामी दिनों का रोड़ मैप तैयार करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का कार्य सौंपा।
बैठक के दौरान अधिकारियों को भी गेहूं और सरसों की खरीद के लिए गुप्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। गेहूं खरीद के भुगतान के लिए 7300 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट मंजूर हो गई है। उन्होंने मंडियों में पीने के पानी और फसल उठाने के सुचारू व्यवस्था करने की निर्देश दिए।

राज्य में सरसों की खरीद 26 मार्च और गेहूं व चने की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होनी है। चने के लिए 11, सरसों के लिए 106 और गेहूं के लिए 417 केंद्र बनाए गए हैं। सरकार सरसों की खरीद 5650 रुपए, चना 5440 रुपए और गेहूं की 2275 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करेगी। सीएम ने कहा कि अधिकारी व मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में गेहूं व सरसों के खरीद पर ध्यान दें।
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार रात को हुई सभी मंत्रियों को विभाग बांटे थे। विभाग आवंटित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली। आचार संहिता लागू होने की वजह से कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया।
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने डीजीपी को गेहूं की खरीद के दौरान सीमावर्ती जिले में नाके लगाने का अनुरोध किया। हरियाणा में फसल की खरीद काफी अच्छी है। इसलिए व्यापारी दूसरे राज्यों से भी अनाज लाकर हरियाणा की मंडियों में बेचते हैं। जबकि व्यापारी ऐसा नहीं कर सकते हैं।
कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 4 जून तक आचार संहिता लगी हुई है। उसके बाद सरकार के 95 दिन होंगे। क्योंकि अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन 95 दिनों के लिए सरकार ने रोड़ मैप तैयार कर लिया है। सरकार की योजनाएं चल रही है। उन्हीं योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications