Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि रबी सीजन के दौरान राज्य सरकार किसानों की सरसों, चना, सूरजमुखी और समर मूंग की खरीद निर्धारित एमएसपी पर करेगी। इसके अलावा, मार्च माह से 5 जिलों में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सूरजमुखी तेल की सप्लाई भी शुरू की जाएगी। मुख्य सचिव सोमवार को रबी सीजन के दौरान की जाने वाली खरीद प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि सरकार द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में 5650 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद शुरू की जाएगी। इसी प्रकार 5440 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का चना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मई से 8558 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर मूंग की खरीद की जाएगी। इसी प्रकार एक से 15 जून तक 6760 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सूरजमुखी की खरीद की जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस सीजन में 50 हजार 800 मीट्रिक टन सूरजमुखी, 14 लाख 14 हजार 710 मीट्रिक टन सरसों, 26 हजार 320 मीट्रिक टन चना तथा 33 हजार 600 मीट्रिक टन समर मूंग की पैदावार होने की सम्भावना है। उन्होंने हरियाणा राज्य वेयर हाउसिंग कारपोरेशन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा हैफेड द्वारा मंडियों में सरसों, समर मूंग, चना तथा सूरजमुखी की खरीद शुरू करने के लिए तैयारियां करने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के तथा खरीदी गई उपज का तीन दिन के अन्दर भुगतान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बारदाने के साथ-साथ मंडियों से अनाज का समय पर उठान भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वी राजा शेखर वुंदरू, हैफेड के प्रबंध निदेशक जे गणेशन तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक मुकुल कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
