Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि गुरुकुल और मदरसा को शिक्षा बोर्ड से रजिस्ट्रेशन करा कर मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री खट्टर ने नूंह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर हरियाणा सरकार को भरोसा है। वह हमेशा नागरिकों के साथ है। आपको बता दें कि पीएम मोदी कल गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
सीएम खट्टर ने कहा कि जो भी गुरुकुल और मदरसा आधुनिक शिक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड के साथ जुड़ेगा उसको 50-80 बच्चे होने पर साल के 2 लाख रुपए, 80 से 100 बच्चे होने पर 4 लाख रुपए, 100 से 200 बच्चे होने पर 5 लाख और 200 से अधिक बच्चे होने पर 7 लाख रुपए प्रति वर्ष की मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शाहिद हसन खां मेवाती एक नाम नहीं बल्कि विचार है। हमने हमेशा ही हरियाणा एक हरियाणवी यह सिद्धांत पर सरकार चलाई है। जो काम करनाल में हुए वही काम नूंह के लोगों के लिए भी किए गए हैं।
सीएम खट्टर ने आगे कहा कि 9 साल में अन्य किसी भी मुख्यमंत्री की तुलना में सबसे ज्यादा 11 बार मेरा यहां का दौरा हुआ है। अब तक इन दौरों में 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की घोषणाएं इस इलाके के लिए की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह में पोषण पखवाड़े की शुरुआत भी की।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
