Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में 29 जनवरी से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत अभी पानीपत और यमुनानगर से इन बसों का संचालन किया जाएगा। हरियाणा रोडवेज ने 375 बसें चलाने का फैसला लिया है। इनमें से 29 जनवरी को पांच बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पहले फेज में नौ शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाने की योजना है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनमें पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, अंबाला, सोनीपत, रोहतक, हिसार और रेवाड़ी शामिल है। बसों की चार्जिंग के लिए 12 पॉइंट बनाए गए हैं। जहां एक साथ दर्जनभर बसें चार्ज हो सकेगी। इन बसों को न केवल शहरी बल्कि देहात में भी चलाया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बस 45 सीटर होगी। इन बसों को फिलहाल जिला मुख्यालय से 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही रूट भी तय कर लिए गए हैं। दूसरे जिलों में भी बसें चलाई जाने की संभावना है। रोडवेज की ओर से 2030 तक बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना तैयार की गई है।
हरियाणा सरकार की अप्रैल तक 375 बसें खरीदने की योजना है। 29 जनवरी को पानीपत और यमुनानगर से इसकी शुरुआत होगी। पहले फेज में सरकार 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। इन जिलों में चार्जिंग, रिपेयरिंग, वॉशिंग स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
रोडवेज से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक एक बार चार्ज होने पर बस को 225 किलोमीटर चलाया जा सकता है। प्रत्येक डिपो में 10 से 12 चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे और बस 5 से 6 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और यमुनानगर में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications