Haryana News: हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। सरकार ने गुरुवार को कई योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ किसानों को राहत राशि उनके खाते में पहुंचाई है। साथ ही दो नए पोर्टल भी लांच किए गए हैं। इसके अलावा महानदी बेसिन पावर लिमिटेड के साथ 800 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। युवाओं को रोजगार देने के मकसद से मिशन 60000 की शुरुआत की गई। इसके तहत राज्य सरकार ने सक्षम ठेकेदार युवा स्कीम पोर्टल का शुभारंभ किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीईटी पास युवाओं को स्वरोजगार के दिशा में मौका दिया जाएगा। इसके तहत इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक 10,000 युवाओं को 3 महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिसके आधार पर युवा सरकार के विभिन्न विभागों और पंचायतों के 25 लाख रुपए तक की निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छुक प्रशिक्षित युवाओं को 1 वर्ष की अवधि के लिए 3 लाख रुपए तक का ब्याज रहित ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए युवाओं को सक्षम ठेकेदार में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।


Click it and Unblock the Notifications