Haryana News: भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में शहरी नियोजन के अधीन गठित उच्च-स्तरीय समिति तथा हरियाणा के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग परस्पर सहयोग से चंडीगढ़ में शहरी नियोजन कॉन्क्लेव आयोजित करेंगे। यह कॉन्क्लेव 5-6 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ के होटल हयात में होगा। इसका उद्धघाटन हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शहरी नियोजन के क्षेत्र में हरियाणा की राज्य-विशिष्ट पहलों और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए हितधारकों के बीच एक व्यापक संवाद और ज्ञान-साझाकरण मंच की सुविधा प्रदान करना है। इसके अलावा निजी भागीदारी, पारगमन-उन्मुख विकास, विकास अधिकारों का हस्तांतरण, किफायती आवास और अन्य प्रासंगिक शहरी विकास मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट, जिनमें प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष, टाउन प्लानर और डीयूएलबी, एचएसवीपी, जीएमडीए, एफएमडीए जैसे विभाग, एजेंसियों के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। उनके भाग लेने की उम्मीद है।
इसके अलावा, उच्च स्तरीय समिति, एमओएचयूए, नीति आयोग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन सेटलमेंट, एसपीए, सीईपीटी, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, एचआरईआरए, इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन फाइनेंस एंड गवर्नेंस जैसे शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिष्ठित वक्ता भी अपने विचार रखेंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दो दिवसीय कॉन्क्लेव में पैनल चर्चा और समापन सत्र के साथ 6 तकनीकी सत्र होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
