Haryana News: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हरियाणवी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों को लेकर गठित कमेटी की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज पुरस्कार हासिल करने वाली महिला को 5 लाख रुपए की राशि शॉल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृत, गायन, कला, चिकित्सा समाज, कल्याण जागृति जागरण, सशक्तिकरण, खेल, पर्वतारोहण समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में सुषमा स्वराज पुरस्कार सहित अन्य श्रेणियां के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिसमें इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन सन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, एएनएम, नर्सिंग, एमपीडब्ल्यू श्रेणी में पुरस्कार, महिला खिलाड़ी पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी नॉमिनी का स्त्री शक्ति पुरस्कार, महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से आवेदन करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स के साक्षात्कार भी लिए गए हैं।
बैठक में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानक महासचिव रंजीता मेहता, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमित पी कुमार, विभाग की निदेशक मोनिका मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


Click it and Unblock the Notifications