Haryana News: हरियाणा सरकार कुंवारों और विधुरों को पेंशन देने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पेंशन योजना की घोषणा की है। सीएम खट्टर ने पेंशन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में इस पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 3000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। हरियाणा देश में ऐसा पहला राज्य है। जहां कुंवारों और विधुरों को सरकार पेंशन देगी।
सीएम खट्टर द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक कुंवारा पेंशन योजना के तहत 45 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों को योजना का लाभ मिलेगा। पेंशन योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम होगी। वहीं दूसरी कैटेगरी में 40 से 60 वर्ष की आयु के विधुर लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। 3 लाख रुपए से कम इनकम वाले विधुर इस स्कीम से लाभान्वित होंगे।

हरियाणा सरकार की इस योजना से प्रदेश के लगभग 71000 लोगों को लाभ मिलेगा। इससे सालाना 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार सरकार पर बढ़ेगा। सरकार को इन पेंशन योजनाओं के लिए हर महीने 20 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
प्रदेश सरकार के मुताबिक बजट की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सभी लाभार्थियों को इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि हरियाणा में फिलहाल 18 लाख से ज्यादा लोग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। वहीं 8 लाख से ज्यादाओं को विधवा पेंशन मिल रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
