Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि भविष्य में जितने भी राज्य सरकार द्वारा मेडीकल कॉलेज बनाए जाएंगे। उनमें नर्सिंग कॉलेज भी बनाया जाना चाहिए। मंत्री विज बुधवार को हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि देश व विदेशो में नर्सों की बहुत ही आवश्यकता हैं। इसके तहत 6 नर्सिंग कॉलेज सरकारी अस्पतालों में बनाने के लिए मंजूरी प्रदान की गई है कि ताकि नर्सों को वहां पर अच्छी प्रकार से प्रशिक्षित किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि नर्सिंग कालेजों की तरफ काफी ध्यान दिया जा रहा है। पहले नर्सिंग कॉलेज एक-एक कमरें में खोले गए थे। इस प्रकार की दुकानें चल रही थी। जिन्हें बंद करने का काम किया गया हैं। उन्होंने बताया कि नर्सिंग के लिए एक नीति बनाई गई है। जिसके तहत कम से कम 100 बिस्तर का एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल होना चाहिए या वह कालेज सरकारी अस्पताल के साथ संलग्न होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि राजकीय नर्सिंग कॉलेज सादत नगर, रेवाडी अभी निर्माणाधीन हैं। निर्माण कार्य 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूर्ण होने एवं कॉलेज भवन चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को हस्तांतरित होने के उपरांत कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी। मंत्री विज ने कहा कि कालेज निर्माण के संबंध हुई देरी के बारे में पूछा जाएगा कि कॉलेज निर्माण में देरी क्यों हुई। उन्होंने कहा कि अभी इस कॉलेज का 12 प्रतिशत कार्य शेष है। उसके बाद फर्नीचर इत्यादि का कार्य भी होना है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि भिवानी का चिकित्सा महाविद्यालय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मंजूरी के अधीन और उपरांत मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शुरू होने की संभावना है। इसके पश्चात दाखिले आरंभ कर दिए जाएंगे। कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications