Haryana News: हरियाणा के वन, शिक्षा व पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने आगामी बजट सत्र को लेकर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जो वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने हर बजट के लिए आम लोगों तथा जनप्रतिनिधियों की सलाह ली और जनहित के बजट तैयार किया। किसान, गरीब महिलाओं और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा और यह बजट स्थाई विकास के लिए होगा। जिस प्रकार से केंद्रीय बजट अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है। देश की प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा। इस दृष्टि से हमारा बजट भी होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री मनोहर लाल पहले की तरह इस बार भी टैक्स फ्री बजट पेश करेंगे। ऐसी उम्मीद है।
मंत्री कंवर पाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों को बुलाते हैं और सरकार को घेरने की बात करते हैं। यह बात ठीक है कि उनकी जिम्मेदारी भी है कि सरकार को वह घेरे। लेकिन हर बार ही ऐसा नहीं होता। वहीं सरकार का दायित्व है कि उन सवालों का जवाब दे। हम हर बात के लिए तैयार रहते हैं।

वन, पर्यटन और शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने ईडी और सीबीआई को स्वतंत्र एजेंसियां बताते हुए कहा कि सिद्धांतों की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अरविंद केजरीवाल से जब पूछताछ की बारी आई तो वह भाग रहे हैं। जबकि अगर वह बेकसूर है तो उन्हें इस जांच में शामिल होना चाहिए। सवालों के जवाब देने चाहिए उन्होंने कहा कि यह एजेंसियां कोई पहली बार काम नहीं कर रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी से भी इन एजेंसियों ने 9 घंटे तक पूछताछ की थी। हमने कभी इस कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं किया।
ईडी ने जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुलाया तो उनका भी यही बयान था कि यह जब भी बुलाएंगे मैं अवश्य जांच में आऊंगा और जवाब दूंगा। लेकिन केजरीवाल और उनकी पार्टी राजनीतिक दुर्भावना की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग में भी एक घोटाले की जो बात सामने आ रही है। जीरो टॉलरेंस का जो वादा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था। उस पर लगातार काम हो रहा है। अगर अधिकारियों ने गलत किया है तो दुनिया की कोई ताकत इन्हें नहीं बचा सकती है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications