Haryana News: हरियाणा सरकार ब्राह्मण सभा को करेगी भूमि आवंटित, 50 प्रतिशत की रियायती दर पर मिलेगी जमीन
Haryana News: हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी बच्चों की शैक्षणिक उन्नति के लिए नगरपालिका समिति जुलाना की 510.04 वर्ग मीटर भूमि को धर्मार्थ कार्यों के लिए ब्राह्मण सभा को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। यह भूमि कलेक्टर दर की 50 प्रतिशत की रियायती दर पर आवंटित की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इस भूमि का हस्तांतरण ब्राह्मण सभा को रियायती दर पर हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 62 ए के खंड (घ) के प्रावधानों के अनुसार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications