Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में उठाए जा रहे सकारात्मक कदमों की आज एक बार पुनः राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की विशेष सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अटल भूजल योजना के अंतर्गत राज्य द्वारा किए गए प्रयासों को सराहनीय बताया।
देबाश्री मुखर्जी बुधवार को वर्चुअल माध्यम से अटल भूजल योजना की राष्ट्र स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। हरियाणा की ओर से डॉ. सतबीर सिंह कादियान प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बैठक में भाग लिया।

डॉ. कादियान ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन और हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्षा केशनी आनंद अरोड़ा के निर्देशानुसार राज्य में पानी बचाने की दिशा में अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अटल भूजल योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने हरियाणा में तीव्रता से गिरते भूजल स्तर, अतिदोहित एवं जल संकटग्रस्त क्षेत्र में सभी गतिविधियों को क्रियान्वित किये जाने की रणनीति का विवरण प्रस्तुत कियाI उन्होंने कहा कि गिरते हुए भूजल स्तर को रोकने एवं भूजल स्तर को ऊपर उठाने हेतु हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विभिन्न विभागों की तमाम योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर धरातल पर उतारा जा रहा है।
डॉ. कादियान ने बताया कि राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 36285 हेक्टेयर तथा मिकाडा द्वारा 50526 हेक्टेयर में वाटर एफिशिएंट प्रैक्टिस का कार्य किया गया है। इसी तरह अटल भूजल योजना के साथ-साथ सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। ट्रीटेड वेस्ट वाटर का भी अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसके अलावा भू जल स्तर में सुधार के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार, फसल विविधीकरण, सूक्ष्म, ग्राउंड वाटर रिचार्ज तथा डीएसआर तकनीक के माध्यम से जल संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अटल भूजल की टीम को निर्देश दिए कि लक्ष्यों का निर्धारण समयबद्ध ढंग से करते हुए लक्ष्यों की पूर्ति गुणवत्तापरक की जाए। जिससे हरियाणा का देश में प्रथम स्थान हो सके।
बैठक के दौरान हरियाणा के सिरसा जिले के उपायुक्त पार्थ गुप्ता द्वारा जिले की स्थिति का प्रस्तुतीकरण विस्तार पूर्वक किया गया। जिसमें जिले स्तर पर किए गए अभिनव प्रयासों, आईईसी गतिविधियों एवं सम्बंधित लोगों को प्रदान किए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
