Haryana News: केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना इसी अंत्योदय की भावना को साकार करती है। केंद्रीय राज्यमंत्री बल्लभगढ़ बस अड्डे पर फरीदाबाद से अयोध्या धाम जाने वाले वातानुकुलित वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस वोल्वो बस में 37 श्रद्धालु फरीदाबाद से अयोध्या धाम रवाना हुए हैं।
सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकृत यात्रियों को अयोध्या दर्शन, हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना साहिब गुरुद्वारा, काशी-विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करवाया जाना शामिल है। इसके अलावा अन्य तीर्थ स्थानों के लिए भी धीरे-धीरे पोर्टल खोलेंगे। ताकि और तीर्थयात्री जो देश में अन्य तीर्थ स्थानों पर जाने के इच्छुक हैं। वे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकें। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्ट्रेशन के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए सालाना से कम आय वाले तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क दी जा रही है।

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में मंदिर बनाने को लेकर 500 साल पुराना संघर्ष था। लेकिन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करके देश के गौरव को बढ़ाया है। लोगों की इच्छा थी कि वे अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करें। इसलिए हरियाणा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा की। 6 मार्च को करनाल से पहली बस रवाना हुई और फरीदाबाद से योजना के तहत दूसरी बस को रवाना किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन तीर्थयात्रियों का रात्रि ठहराव लखनऊ में किया गया है। जहां पर उनका जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई है। उसके बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। वापसी में फिर से लखनऊ में रात्रि ठहराव के बाद तीर्थ यात्री 11 मार्च को वापिस फरीदाबाद लौटेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अलग-अलग स्थानों से बसें तथा ज्यादा संख्या होने पर ट्रेनें भी बुक कराई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन तीर्थ यात्रियों में सभी लोग ऐसे हैं। जिनकी अपने आराध्य प्रभु रामलला के दर्शन की बहुत इच्छा थी। लेकिन संसाधन न होने की वजह से नहीं जा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अब इस योजना के तहत वातानुकूलित बस में बैठकर अयोध्या धाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ भविष्य में भी लेने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।
इस अवसर पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भी सभी तीर्थ यात्रियों को बधाई दी और कहा कि यह हम सभी के आराध्य प्रभु रामलला के दर्शनों का सुनहरा मौका है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा, जीएम रोडवेज लेखराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
