Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में कहा कि हरियाणा सरकार की प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना पहली प्राथमिकताओं में से एक है। बुनियादी ढांचा मजबूत होने से प्रदेश के लोगों का जीवन तो सरल बनाता ही है। साथ ही उद्योग और निवेश को आकर्षित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है। वर्तमान समय में प्रदेश में 4 लेन और 5 लेन के हाइवे का जाल बिछाया गया है। यातायात को सुगम बनाने के लिए जगह-जगह फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बनाए गए हैं। इसके साथ ही मेट्रो का विस्तार हुआ है। नई रेल लाइनें बिछी हैं। राज्य ने एयर कनेक्टिविटी की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं।
उन्होंने कहा कि अब हरियाणा का प्रत्येक जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। प्रदेश में 19,920 करोड़ रुपए की लागत से 32,915 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधार किया गया। इसके अलावा, 2322.43 करोड़ रुपए की लागत से 2123 किलोमीटर लम्बी नई सड़कों का निर्माण किया गया है। जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो गई है।

उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों के दौरान 728 करोड़ रुपए की लागत से 36 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 1503 करोड़ रुपए की लागत से 52 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1026 करोड़ रुपए की लागत से 2349 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 119 किलोमीटर लम्बी सड़कों का कार्य प्रगति पर है।
इस अवधि के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए 13 टोल टैक्स बैरियर हटाए गए हैं। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन पर रेल सेवा शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में 470 करोड़ रुपए की लागत से भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन, 410 करोड़ रुपए की लागत से मानहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन, 350 करोड़ रुपए की लागत से रेवाड़ी-काठूवास रेलवे लाइन तथा 310 करोड़ रुपए की लागत से काठूवास-नारनौल रेल लाइन दोहरीकरण परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया किया गया है। इन लाइनों के दोहरीकरण से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यातायात व माल ढुलाई सुगम होगी।
इसी तरह से कैथल में एलिवेटेड रेलवे स्टेशन और ट्रैक के व्यवहार्यता अध्ययन का कार्य प्रगति पर है। कुरुक्षेत्र शहर में 265.18 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रेलवे लाइन की परियोजना का कार्य प्रगति पर है। केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ पलवल के पृथला से सोनीपत तक 5,566 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल काॅरिडोर परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है।
राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना की गई है। इससे राज्य में विमानन बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और विमानन क्षेत्र, उड़ान प्रशिक्षण अकादमियों, रखरखाव मरम्मत और ओवरहाल में कौशल विकास, तथा एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण में तेजी आएगी। हिसार में महाराजा अग्रसेन के नाम पर प्रदेश का पहला हवाई अड्डा बनाया गया है। अप्रैल माह से इस एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन शुरू होने की सम्भावना है। अम्बाला में 20 एकड़ भूमि पर एक घरेलू एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर-नल से जल अभियान के तहत लगभग 13 लाख ग्रामीण घरों में पेयजल कनेक्शन देकर पीने का पानी पहुंचाया गया है। सरकार ने महाग्राम योजना के अन्तर्गत 2011 की जनगणना के अनुसार 10,000 से अधिक की जनसंख्या वाले गांवों में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तक संवर्धित पेयजल आपूर्ति की है। प्रदेश में गत चार वर्षों में 261 करोड़ रुपए की लागत से 17 मल शोधन संयंत्र शुरू किए गए हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 6060 करोड़ रुपए की लागत से 88 नहर आधारित तथा 1750 नलकूप आधारित जलघर स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ऊर्जा क्षेत्र के समग्र विकास और प्रदेशवासियों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट, यमुनानगर में 7272 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली 800 मेगावाट क्षमता की नई यूनिट का कार्य भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को सौंपा गया है। यह कार्य 57 महीने में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत आज तक 5805 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
इसी तरह से प्रदेश में 1809 करोड़ रुपए की लागत से 28 नए सब-स्टेशनों की स्थापना की गई है। मौजूदा सब-स्टेषनों की क्षमता बढ़ाने के लिए 266 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना के अन्तर्गत 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पम्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 67,418 सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं। 70,000 नए सोलर पंप लगाए जाएंगे।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में बसों की संख्या 4500 से बढ़ाकर 5300 की हैं। मानेसर सहित गुरुग्राम और फरीदाबाद में सम्बन्धित महानगर विकास प्राधिकरणों द्वारा सिटी बस सेवा शुरू की जा चुकी है। सरकार ने 9 अन्य शहरों-पानीपत, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, रोहतक, हिसार और रेवाड़ी में सिटी इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। जिनमें से पानीपत व यमुनानगर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जा चुकी है। यह सेवा चरणबद्ध ढंग से जून 2024 तक अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी। छात्राओं व महिलाओं के लिए 213 मार्गों पर 181 विशेष बस सेवा उपलब्ध करवाई गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications