Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाई गई है। यदि आपके घर में एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है। आप बेटी के भविष्य के लिए पढ़ाई, उच्च शिक्षा एवं शादी आदि के लिए एक बेहतर प्लांनिंग कर रहे हैं तो सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को इसी उदेश्य से बनाया है। यह योजना केवल बेटियों के लिए ही बनाई गई है। इस योजना का लाभ दत्तक पुत्री के लिए भी क्रियान्वित किया जा सकता है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए एक छोटी बचत योजना है। जो बेटियों के भविष्य में होने वाले खर्च की पूर्ति करेगा। योजना को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के नाम से माता पिता या उनके लीगल अभिभावक द्वारा यह खाता खुलवाया जा सकता है। जो कि 250 रुपए से शुरू होकर 1.50 लाख रुपए हो सकता है। सरकार का मुख्य उद्देश्य इस योजना के माध्यम से देश के बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना है। इस योजना का खाता परिवार का कोई भी सदस्य जैसे माता पिता या अन्य कोई अभिभावक आदि खुलवा सकता है। योजना के तहत केवल बेटियों का खाता खोला जाता है। आप सुकन्या समृद्धि योजना का खाता अपने किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में जाकर खुलवा सकते है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना हेतु बालिका की अधिकतम प्रवेश आयु 10 वर्ष है। सालाना निवेश राशि 1000 रुपए से राशि एक लाख 50 हजार रुपए है। सुकन्या समृद्धि योजना में कुल 15 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है। जिसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है। वर्तमान में इस योजना में मिलने वाले ब्याज की दर 7.60 प्रतिशत है। बालिका की आयु 18 वर्ष पूरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा की पढ़ाई हेतु 50 प्रतिशत राशि निकालने का विकल्प दिया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते है। यदि लड़की बालिग होने के बाद अपना खुद चलाना चाहती है। तो योजना में भी ये भी प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि यह योजना लड़कियों के सुखद भविष्य के लिए बहुत ही कारगर है। इसलिए अभिभावकों को इस योजना का अवश्य ही लाभ उठाना चाहिए। इससे अभिभावकों पर कोई ज्यादा आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता और लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा के साथ साथ उनकी शादी के लिए भी भरपूर सहयोग मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
