Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नारी का दूसरा नाम शक्ति है। सामाजिक जीवन में ऐसा कोई काम नहीं, जो उनके लिए असम्भव हो। ज्ञान-विज्ञान से लेकर शिक्षा तक, राजनीति से लेकर खेल के मैदान तक, चिकित्सा से लेकर समाज सेवा तक, महिलाएं अपनी मेहनत और मेधा के दम पर हर क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में अपने अभिभाषण के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत कर बेटियों को बचाने और बेटियों को पढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की। सरकार के ठोस प्रयासों से आज हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात की दर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। डायल-112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के तहत पुलिस एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल का औसत रिस्पांस टाइम 7 मिनट 37 सैकंड हो गया है। डायल-112 के माध्यम से ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस शुरू की गई है। यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस करने वाली कोई भी महिला डायल-112 के माध्यम से अपनी यात्रा की निगरानी करवा सकती है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषाहार के लिए वित्तीय सहायता मुहैया करवाने की बात हो, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का सवाल हो, मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना के तहत बच्चों, गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली माताओं को फोर्टिफाइड दूध उपलब्ध करवाने विषय हो, महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत बीपीएल परिवारों की किशोरियों व महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाने की बात हो या फिर बीमारियों से बचाव के लिए मिशन इन्द्रधनुष के जरिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का विषय हो, प्रदेश सरकार ने हर प्रकार से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
