Haryana News: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि करीब 28 करोड़ रुपए की लागत से राज्य की सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स, सुपरवाइजर, सीडीपीओ को मोबाइल फोन वितरित किए जा रहे हैं। प्रदेश के 22 जिलों में 25 हजार 962 आंगनबाड़ी वर्कर, 1016 सुपरवाईजर तथा 148 सीडीपीओ को फोन दिए जा रहे हैं। इसी के तहत कैथल में 1326 मोबाईल फोन वितरित किए गए हैं।
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर्स को मोबाइल फोन वितरित करने के दौरान बोल रही थी। राज्यमंत्री ने कहा कि जिला कैथल में 1270 आंगनवाड़ी वर्कर्स, 49 सुपरवाईजर तथा 7 महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को मोबाइल फोन मुहैया करवाए गए हैं। इस व्यवस्था से इन सभी को आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों को और बेहतर तरीके व तेज गति से करने में जहां मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे आईसीडीएस, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बाल संवर्धन प्रणाली आदि के अंतर्गत लाभार्थियों का रियल टाइम डाटा पोर्टल पर भरा जा रहा है। स्मार्ट फोन मिलने से पोषण अभियान के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को पोषण ट्रैक के माध्यम से आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। बाल संवर्धन पोर्टल पर आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का समय, बच्चों की उपस्थिति, वजन, लम्बाई के नाप को लेकर सुगमता से कार्य किया जा सकेगा।
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मोबाइल फोन मिल जाने से सभी वर्करों को विभागीय सेवा से संबंधित 11 मैनुअल कार्य रजिस्टर में भरने से निजात मिलेगी। नवीनतम टेक्नोलॉजी से जुड़कर विकास की गति को और अधिक बढ़ाने में सभी अपना योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में पहले से ही 4 हजार प्ले स्कूल खोले जा चुके हैं। भविष्य में 4 हजार और प्ले स्कूल खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिले में 240 प्ले स्कूल सुचारू रूप से चल रहे हैं। प्रदेश की 25 हजार 962 आंगनवाड़ी केंद्रों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 9500 उन आंगनवाड़ी केंद्रों को कवर किया जाएगा। जो सरकारी भवनों में चल रही है। जिसमें से 5108 आंगनवाड़ी केंद्रों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा चुका है। कामकाजी महिलाओं की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में 500 नए क्रेच कामकाजी महिलाओं के शिशुओं के लिए खोले जाएंगे।
राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ संवाद करते हुए अनेकों घोषणाएं की थी। जिसके तहत 10 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 12661 रुपए से बढ़ाकर 14 हजार रुपए, 10 वर्ष से कम अनुभव वालों का मानदेय 11401 रुपए से बढ़ाकर 12500 रुपए, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 11401 से बढ़ाकर 12500 रुपए तथा आंगनबाड़ी का मानदेय 6781 रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए किया गया है।
इसी तरह वर्दी भत्ता में बढ़ोतरी की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि को एक लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किया गया है। आंगनबाड़ी हेल्पर की सेवानिवृत्ति राशि 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई है। इस अवसर पर विभाग की आंगनवाड़ी वर्कर्स मौजूद रही।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications