aryana News: हरियाणा के मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि झज्जर जिला के सिलाना गांव में बनने वाले खेल स्टेडियम भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। विभिन्न मैदानों का कार्य 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री सरदार संदीप सिंह बुधवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान दूसरे दिन पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस खेल स्टेडियम में एथलेटिक क्ले ट्रैक, फुटबॉल मैदान, बास्केट बॉल, वालीबाल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस कोर्ट, कबड्डी, हॉकी मैदान आदि के कार्य किए जा रहे हैं। चार दिवारी और वायर बिछाने आदि का प्रावधान करके आगामी इस कार्य को दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिलाना के खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झज्जर में 1 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 3 उप मंडल स्तरीय खेल स्टेडियम, 17 गांव में राजीव गांधी ग्रामीण खेल स्टेडियम तथा 31 गांव में मिनी और ग्रामीण खेल स्टेडियम बनाए गए हैं। इसके अलावा युवाओं के लिए झज्जर में 72 खेल नर्सरी चलाई जा रही हैं।
सरदार संदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 25 उपमंडल स्तर के खेल स्टेडियम तथा 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर और 245 मिनी ग्रामीण खेल स्टेडियम, 9 तैराकी तालाब, 09 बहुउद्देशीय हॉल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोट्रैफ तथा 2 फुटबॉल सिंथेटिक सरफेस खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि जिला अंबाला में अनुसूचित जाति कंपोनेंट योजना के तहत 1318. 54 लाख रुपए की लागत से खेल छात्रावास का निर्माण किया गया है। जो हरियाणा के खिलाड़ियों के बहुत ही लाभकारी होगा। राज्य में 16 सुविधा केन्द्र उपलब्ध हैं। जिला सोनीपत में सुविधा केन्द्र निर्माणाधीन है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
