Haryana News: हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक ने पत्र जारी किया है।
पत्र के मुताबिक 10 साल से अधिक अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 14000 रुपए मानदेय मिलेगा। उनका मानदेय 1339 रुपए बढ़ाया गया है। पहले उनको 12661 रुपए मानदेय दिया जा रहा था। इसी तरह 10 साल से कम अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 12000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। पहले उनको 11401 रुपए मानदेय दिया जा रहा था। उनके मानदेय में 1099 की बढ़ोतरी की गई है।

इसी तरह मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12500 रुपए का मानदेय मिलेगा। पहले उनको 11401 रुपए मानदेय मिलता था। उनके मानदेय में भी 1099 की बढ़ोतरी की गई है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं को अब 7500 मानदेय दिया जाएगा। पहले उनको 6781 रुपए मानदेय मिलता था। उनके मानदेय में 719 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह मानदेय 1 दिसंबर 2023 को बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि 18 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वित्त विभाग ने इस पर अपनी सहमति दी थी। उसके बाद यह आदेश लागू हो गए हैं।
साल 2021-22 में हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का काटा गया मानदेय भी उन्हें दिया जाएगा। इसके आदेश भी मुख्यालय ने जारी किए हैं। आदेश के तहत 29 दिसंबर 2021 से पूर्ण हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में 25 प्रतिशत की कटौती और 29 दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के मानदेय में 75 प्रतिशत कटौती करके दिया गया था।
अब 29 सितंबर 2021 से पूर्व हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 100 रुपए प्रतिमाह की कटौती और 29 दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक हड़ताल पर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 200 रुपए प्रतिमाह की कटौती की जाएगी। बकाया मानदेय जारी किया जाएगा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications