Haryana News: हरियाणा मैं 4000 प्ले स्कूलों में काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब उनके मूल मानदेय के अलावा एक हजार रुपए का मानदेय अलग से दिया जाएगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिला परियोजना अधिकारियों को पत्र जारी किया है। यह मानदेय की राशि प्ले स्कूलों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक अप्रैल से दी जाएगी।
पत्र में हेल्परों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। केवल आंगनबाड़ी वर्करों का ही जिक्र किया गया है। इससे प्ले स्कूल में कार्यरत आंगनबाड़ी वर्करों में खुशी है। आपको बता दें कि सरकार ने लगभग 2 साल पहले 4 हजार आंगनबाड़ियों को प्ले स्कूल में तब्दील किया था। अब आगे भी आंगनबाड़ियों को प्ले स्कूल में बदला जाना है।

पिछले साल आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने अपनी मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन किए थे। उसके बाद दिसंबर में ही मुख्यमंत्री ने इसे लेकर कई घोषणाएं की थी। जिसका लाभ जनवरी में जाकर मिलना शुरू हुआ। सबसे पहले आंगनबाड़ी वर्करों को मोबाइल फोन दिए गए। अब उनको चलाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उसके बाद आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई। अब प्ले स्कूलों में काम करने वाली आंगनबाड़ी वर्करों को प्रति माह 1000 रुपए मानदेय बढ़ा दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
