Haryana News: हरियाणा में प्राण वायु देवता स्कीम के तहत करनाल में पेड़ों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने अलग-अलग पंचायत और शहरी क्षेत्र में 75 से 150 वर्ष तक के 120 पुराने पेड़ों को पेंशन दी है। वन विभाग ने पहले साल की 2750 रुपए की पेंशन जारी कर दी है। इसके लिए विभाग को 3.30 लाख रुपए आवंटित किए गए थे।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में नौ प्रकार के पेड़ों को पेंशन का लाभ दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा उन 50 पीपल, 36 बरगद, शामिल है। इसके अलावा 11 पिलखन, 4 जांडी, नीम व जाल के दो-दो पेड़ और कैब व केंदू का एक-एक पेड़ शामिल है। जिले में मिले इन पेड़ों की उम्र 75 से लेकर 150 वर्ष तक पाई गई है। पेड़ों के संरक्षण के मामले में काछवा और गोली गांव सबसे आगे है। दोनों ही गांव में साथ-साथ पेड़ों को पेंशन के लिए चुना गया है। शहरी क्षेत्र में इकलौता घरौंडा ही ऐसा शहर है। जहां पर एक पेड़ नीम का मिला है। इसकी उम्र 90 वर्ष पाई गई है। आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश पेड़ों को पेंशन देने के मामले में ऐसा पहला राज्य बना है।

जिले के वन अधिकारी जयकुमार नरवाल ने बताया कि पुराने पेड़ साझा विरासत का हिस्सा है। यह जीवन के लिए ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत है। ऐसे पेड़ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इन्हें सुरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से भी अपील की है कि वह ऐसी विरासत वर्षों की तलाश करें और पेंशन के लिए आवेदन करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications