Haryana News: हरियाणा में फसल कटाई का काम चल रहा है। सरसों और गेहूं की फसल काटी जा रही है। हरियाणा की सरकारी मंडियों में फसल की खरीद भी शुरू हो चुकी है। हरियाणा में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए 417 केंद्र बनाए गए हैं। जहां सरकारी एजेंसियां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद करेगी।
किसानों के अकाउंट में 48 से 72 घंटे के अंदर गेहूं का भुगतान कर दिया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी है कि हैफेड एचएसडब्लूसी और एफसीआई द्वारा फसलों की खरीद की जाएगी।

उन्होंने जिला उपायुक्त को निर्देशित किया है कि मंदिरों और खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया के कार्यों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाए। मौसम को देखते हुए फसल की सुरक्षा के लिए मंडियों में तिरपाल की व्यवस्था की जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि कल से मौसम बदल चुका है। दो-तीन दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में मौसम को देखते हुए मंदिरों में उचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications