Haryana News: हरियाणा सरकार खेती में जोखिमों को कम करने और खेती को जहर मुक्त बनाने के लिए किसानों को अनुदान योजनाओं का लाभ दे रही है। सरकार ने योजनाओं का विस्तार करते हुए स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसान जिसके पास 2 से 5 एकड़ भूमि है। उसे देशी गाय की खरीद पर अधिकतम 25 हजार रुपए की सब्सिडी देने की योजना शुरू की है।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने वाले किसान को प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम निशुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर किसानों का प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाजार में बढ़ रही मांगों के मद्देनजर किसानों द्वारा अधिक उपज प्राप्त करने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग में जबरदस्त वृद्धि हुई है। जिसके परिणाम स्वरुप कार्बनिक कार्बन में जबरदस्त कमी आई है।
मिट्टी तथा फसल उपज में हानिकारक रसायनों में वृद्धि हुई है। इन हानिकारक रसायनों के प्रभाव को कम करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिससे कि किसानों की आमदनी को दोगुना तथा खेती को जहर मुक्त बनाया जा सके।
कैप्टन शक्ति सिंह ने जिले के किसानों को आव्हान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना का लाभ उठाएं। ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को खेती के लिए एक स्वच्छ एवं स्वस्थ उपजाऊ भूमि दे सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजना लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।
कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया की फसल को बिक्री वह कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसल का मेरी फसल मेरा-ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। पंजीकरण किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है। कृषि से संबंधित योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180- 2117 पर संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications