Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा व जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में सरकार ने बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय है कि बिजली निगम पहली बार मुनाफे में है। मार्च महीने में बिजली निगम को 1000 करोड़ रुपए का मुनाफा होने का अनुमान है। ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने मंगलवार को यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अधिकारियों को लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली निर्बाध व सुचारू रूप से मिलती रहे। इसी का नतीजा है कि लाइन लॉस 10.72 हो गया है। आशा है कि मार्च महीने में लाइन लॉस को और भी कम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली के बड़े डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी के तहत जींद में 18 डिफाल्टर फैक्ट्री मालिकों के बिजली के कनेक्शन काटे गए। ताकि बिजली की उपलब्धता ज्यादा हो और ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की कमी न रहे। इसके लिए यमुनानगर में 800 मेगा वाट बिजली उत्पादन के लिए थर्मल प्लांट लगाया जा रहा है। सोनीपत के खरखौदा में मारुति का प्लांट लगाया जाना है। इस प्लांट को भरपूर बिजली देने के लिए बिजली निगम तत्पर है। इस प्लांट के लगने से प्रदेश में युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों में लगे बिजली के खंभे से लोगों को असुविधा न हो। इसलिए इन खंभे को हटवाया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
