Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगी। परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत प्रदेश के 9 शहरों में की जा रही है। पहले चरण में पानीपत और यमुनानगर नगर निगम में यह बसें चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों पानीपत बस अड्डे से इसकी शुरुआत की है। इस बस सिटी सर्विस के लिए सरकार द्वारा जेबीएम कंपनी के साथ 12 साल का समझौता हुआ है। इस समझौते में सरकार 12 साल में 2450 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बस के सभी खर्चे कम्पनी द्वारा किए जाएंगे। लेकिन परिचालक हरियाणा रोडवेज के होंगे।
परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने सोमवार को जगाधरी बस अड्डे से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत बस के गेट पर फीता काटकर की। उन्होंने स्वयं बस सुविधा की जांच के लिए बस में अधिकारियों व अन्य अतिथियों के साथ सफर किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज देश का ऐसा पहला राज्य है। जहां पर इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। नागरिकों की सुविधा के लिए इस बस में किराया भी सामान्य होगा। प्रदेश में 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा चुकी हैं। जो कि प्रदूषण रहित हैं। यमुनानगर में 50 इलेक्ट्रिक बस भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हरियाणा रोडवेज का यात्रियों के प्रति विश्वास बड़ा है। प्रदेश में करीब 4150 बसों का बेड़ा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा रोडवेज में 3500 ड्राइवर व कंडक्टरों की भर्ती और इसके अतिरिक्त 1500 भर्ती एचकेआरएन के तहत की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज में प्रतिदिन करीब 11 लाख यात्री 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करते हैं।
परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह वीके ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में तथा परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के प्रयासों से परिवहन विभाग लगातार आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार द्वारा प्रदूषण रहित बसों को खरीदा गया है। पहले चरण में पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, अम्बाला, करनाल, सोनीपत, रिवाड़ी, रोहतक और हिसार में स्थानीय सिटी बस सेवाएं प्रदान की जाएगी। पानीपत व यमुनानगर में इसकी शुरुआत हो गई है। अन्य जिलों में जून तक शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 115 करोड़ की लागत से सभी 9 शहरों में अलग से सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इन डिपो पर चार्जिंग जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि पहले 7 दिन यह बस सेवा नगरवासियों के लिए निशुल्क होगी। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने पानीपत में की थी। बस का किराया भी 10 से 50 रुपए के बीच में होगा। यमुनानगर में 1 से 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपए, 5 से 8 किलोमीटर के लिए 15 रुपए तथा 8 से 20 किलोमीटर के लिए 20 रुपए किराया चार्ज किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
