Haryana News: प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार विकास कार्यों की झड़ी लगा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने विकास कार्यों की श्रृंखला में शनिवार को जगाधरी विधानसभा में 78 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की धुरी होती है। बिना सड़कों के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। सरकार ने पुलों के निर्माण, सड़कों के नव-निर्माण एवं मुरम्मत के कार्याे पर विशेष ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिले। इसके लिए हर क्षेत्र में पारदर्शिता से विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनते ही सबसे पहले सड़कों की ओर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। अब प्रदेश के सभी जिलों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा रहा है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से नई व पुरानी सड़कों का निर्माण कार्यों में सुधार किया गया।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के साथ-साथ दूसरे विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण करवाने में लगे हुए हैं। जगाधरी शहर में इस समय करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। जिनमें से कुछ प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। कुछ प्रोजेक्ट जल्दी ही पूरे करके जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। ताकि जनता को इनका भरपूर लाभ मिल सकें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications