Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विधायक आदर्श नगर ग्राम योजना के तहत अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में दो करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे। मंत्री विज ने बताया कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए की राशि को जारी कर दिया गया है। अब शीघ्र ही छावनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कई विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। जिससे जनता को लाभ मिलेगा।
विकास कार्यों की सूची तैयार कर ली गई
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि किन-किन गांवों में कौन-कौन से विकास कार्य होने है। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही जनता को इन विकास कार्यों का लाभ मिलेगा। विधायक आदर्श नगर ग्राम योजना के तहत कलरहेड़ी रोड, बरनाला गांव में आरसीसी नाला, गरनाला में तालाब की चारदीवारी व अन्य कार्य के अलावा खतौली, धनकौर, पंजोखरा साहिब, टुंडली, बाड़ा आदि गांवों में विकास कार्य होंगे।
गौरतलब है कि विज के प्रयासों पहले ही छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ढेरों विकास कार्य हो रहे हैं। जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। अंबाला छावनी में बन रही रिंग रोड़ कई गांवों से होकर गुजरेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को बहुत लाभ मिलेगा। इसके अलावा करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न गांवों में मंत्री विज द्वारा पहले ही कई कार्य पूरे करवा दिए गए हैं।

इन गांवों में होंगे यह विकास कार्य
लगभग 50 लाख रुपए की लागत से नारायणगढ़ रोड से कलरहेड़ी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस रोड़ के बनने से पंजोखरा साहिब आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। इसी तरह गांव गरनाला में 41 लाख रुपए की लागत से तालाब की रिटेनिंग वाल व अन्य सुधार कार्य होंगे। 48 लाख रुपए की लागत से गांव बरनाला में आरसीसी नाले का निर्माण होगा।
इसी तरह गरनाला में कम्युनिटी सेंटर के निकट नाले का निर्माण, खतौली में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व गौशाला का शेड, इंटरलॉकिंग टाइलों की गलियां, फिरनी के साथ-साथ नाले का निर्माण होगा। गांव धनकौर में फिरनी के साथ नाले का निर्माण व कम्युनिटी हाल का निर्माण होगा। टुंडली गांव में रामदासिया चौपाल के निकट शेड व अन्य निर्माण, बाड़ा गांव में नाले का निर्माण शामिल है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications