Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब तक प्रदेशभर के करीब 1600 तालाबों की साफ-सफाई करवाई जा चुकी है। सरकार द्वारा 2500 तालाबों की सफाई इस साल के अंत तक करवा दी जाएगी।
डिप्टी सीएम चौटाला रविवार को पलवल जिला के हथीन उपमंडल के गांव मंडकोला में 3.94 करोड़ रुपए की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह का उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। डिप्टी सीएम ने इसके अतिरिक्त मथुरा रोड़ पृथला इंडस्ट्रिज तक करीब 1.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और 1.90 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले पलवल शहर के रेलवे स्टेशन के अप्रोच रोड का शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस विश्राम गृह के बनने से न सिर्फ गांव मंडकोला बल्कि जिला पलवल क्षेत्र को इसका काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम क्रियान्वित कर रही है। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा रोड पृथला इंडस्ट्रिज तक व पलवल में रेलवे स्टेशन अप्रोच रोड बनाने का कार्य आगामी छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल से जिला नूंह के लिए जाने वाले रोड को आगामी दिनों में 137 करोड़ रुपए की लागत से दो लाइन से चार लाइन बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में 200 करोड़ रुपए की लागत से एससी व बीसी की चौपालों की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा तालाबों की साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इसमें अब तक प्रदेशभर के करीब 1600 तालाबों की साफ-सफाई करवाई जा चुकी है। 2500 तालाबों की सफाई साल के अंत तक करवा दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
