Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश सरकार एक मजबूत व्यवस्था बनाकर गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास करवा रही है। गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अनेक परियोजनाए लागू की है। प्रदेश के 108 गांवों में सीवरेज प्रणाली विकसित की जा रही है। गांवों में एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री चौटाला आज टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव पिरथला में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। डिप्टी सीएम ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 174 करोड़ 61 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए।

जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने एक नई व्यवस्था बनाकर हर क्षेत्र में काम को आगे बढ़ाया है। प्रदेश में 11 एक्सप्रेस हाईवे बनाये जा रहे है। डबवाली से पानीपत तक बनने वाले हाईवे का काम जल्द शुरू होगा। उसका टोहाना विधानसभा क्षेत्र को भी लाभ होगा। 35 नेशनल हाइवे पर काम चल रहा है। सड़कों का जाल बिछाकर कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को 25-25 करोड़ रुपए मंजूर करके क्षेत्र के सड़कों के विकास कार्य कराए गए है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने लोगों में भ्रम फैला रहा है कि पोर्टल से लोगों को परेशानी हो रही हैं। जबकि सच्चाई ये है कि पोर्टल के माध्यम से लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना सरल हुआ है। लोगों को अब योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को स्वतः ही पेंशन बन रही है। राशन कार्ड बनाने का काम सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीपीएल का दायरा बढ़ा है। देश में 1.20 लाख सालाना आय वालों को बीपीएल की श्रेणी में रखा गया है। जबकि हरियाणा में जिसकी आय 1.80 लाख रुपए सालाना है। उन्हें बीपीएल की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज सिस्टम को मजबूती दी है। उन्होंने बताया कि 2000 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से गांवों को ग्रांट जारी की जा रही है। जनसंख्या के आधार पर पंचायतों को वित्तीय सहायता के लिए ग्रांट दी है। उन्होंने कहा कि बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत और महिलाओं को पचास प्रतिशत पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण दिया गया है। राशन डिपो में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा मजदूरी देने वाला राज्य हरियाणा है। हरियाणा के मजदूरों को 357 रुपए दिहाड़ी दी जा रही है। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि गठबंधन की सरकार लोगों के हित में काम कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
