Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान रबी फसल में ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 मार्च तक खोला गया है। किसान ओलावृष्टि से हुए फसली नुकसान को पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को वर्ष 2023 के दौरान बाढ के कारण खराब हुइ नरमा की फसल संबंधी 12 जिलों के किसानों को 87.95 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी कर रहे थे। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जीन्द, महेन्द्रगढ, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा तथा सोनीपत शामिल है। इस अवसर पर मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2023 के दौरान बाढ से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा प्रदान कर दिया है। इस प्रकार सरकार सदैव किसानों की सहायता के लिए तत्पर है और इससे पहले भी सरकार ने किसान हित में ही अनेक निर्णय लिए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 के दौरान बाढ से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा लेने के लिए 2 लाख 43 हजार 287 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया गया। इसमें से वेरिफिकेश के बाद 84 हजार 483 एकड़ भूमि के खराबे की पुष्टि हुई। जिसका किसानों ने ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसकी वेरिफिकेशन के बाद प्रदेश के 33483 किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी वर्ष 2023 के दौरान आई बाढ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए अन्य फसलों का 130 करोड़ 88 लाख रुपए का मुआवजा किसानों को सरकार द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है। इस प्रकार किसानों को वर्ष 2023 के दौरान 218 करोड़ 83 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, आशिमा बराड, महानिदेशक सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग मनदीप सिंह बराड, सचिव राजस्व एस नारायणन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
