Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्व है। इस दिशा में समाज के कमजोर वर्गो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अलावा चिकित्सा सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री बुधवार को वित्तीय सहायता 3 और 4 स्टेज कैंसर रोगी पोर्टल का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्होंने कैंसर एवं 55 अन्य दुलर्भ बीमारियों से पीड़ित लोगों को वित्तीय मदद के लिए दो नई योजनाओं का ऑनलाईन शुभारम्भ किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कैंसर की 3 व 4 स्टेज के रोगियों को भी प्रतिमाह 3000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। कैंसर एवं 55 अन्य बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करके लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि यह वितिय सहायता किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत मिल रहे लाभ के अतिरिक्त होगी। यह योजना सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए क्रियान्वित की गई है। इसमें वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ित मरीजों को एक सहायक सहित हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में उनके घर से कैंसर संस्थान तक मुफ्त यात्रा सुविधा भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर रोगी सिविल सर्जन द्वारा सत्यापित मेडिकल रिकॉर्ड के साथ सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा ऑनलाईन मंजूरी दी जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, आशिमा बराड, महानिदेशक सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग मंदीप सिंह बराड, सचिव राजस्व एस नारायणन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


Click it and Unblock the Notifications