Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में शुक्रवार को उमरी रोड़ कुरूक्षेत्र में 5.39 एकड़ भूमि पर बनने वाले संत शिरोमणि गुरू रविदास स्मारक का शिल्यान्यास किया। इस स्मारक का निर्माण कार्य लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से संपन्न किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास स्मारक के भूमि पूजन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में गुरू रविदास के विशाल भव्य मंदिर का शिल्यान्यास किया था। इस भव्य स्वरूप को बनते हुए देखकर उनके मन में इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश में भी गुरू रविदास के स्मारक के निर्माण का विचार आया। ताकि संतो की प्रेरणा नई पीढी को मिलती रहे। इसके लिए मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कुरूक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि में गुरू रविदास के भवन निर्माण की घोषणा की थी। आज इसके निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण करवाया जाएगा।

गुरू रविदास को नमन करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के गरीबों, युवाओं, नारी शक्ति और किसान उत्थान की दिशा में पहल करते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह इन योजनाओं को लगातार आगे बढाने का कार्य करेगें। उन्होंने नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में हरियाणा की इस प्रगति में योगदान देते हुए भाजपा को मजबूत करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर संत शिरोमणि गुरू रविदास का भव्य भवन बनाने का विचार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ही था। जो आज मूर्तरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं, जिनका लाभ आज हरियाणा में नागरिकों को मिल रहा है। वे देश में घर-घर पहुंचेगी।
सतगुरु रविदास महाराज के श्लोक ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सब को अन्न, छोट बड़ा सब संग बसे रैदास रहे प्रसन्न का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाणी को चरितार्थ करने का काम पिछले साढे 9 वर्षों में श्री मनोहर लाल ने किया। पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल में गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने पिछले साढे 9 सालों में ऐसी योजनाएं बनाई। जिसके फलस्वरूप 12 लाख से अधिक गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास का जो रास्ता मनोहर लाल ने दिखाया हम आप सभी के आर्शीवाद से उस रास्ते को बखूबी आगे बढाने का काम करेंगे।
सीएम नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों के परिणामस्वरूप आज हरियाणा प्रदेश में एक तरफा माहौल है। आने वाले चुनावों में हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज समस्त प्रदेश के लिए खुशी का दिवस है। पूर्व सीएम मनोहर लाल को संत बताते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर बैठे पहुंचाया है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक ईश्वर सिंह और सुभाष सुधा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया, विधायक लक्ष्मण नापा, सत्यप्रकाश जरावता, लीला राम, विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और संदीप सिंह, पूर्व सांसद अशोक तंवर, बीजेपी नेता बंतो कटारिया सहित अनेक पूर्व मंत्री व विधायक भी मौजूद थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications