Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी लक्ष्य को पूरा करने और देश के हर जरूतमंद व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। वंचित समाज की महिलाओं व पुरुषों के आर्थिक उत्थान के लिए प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल कारगर साबित होगा। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सूरज पोर्टल का लोकार्पण किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को नमस्ते मित्र योजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के सीवरमैन गुरजीत सिंह, जगदीप सिंह, सैंटी, राजेश कुमार और जसविंद्र को नमस्ते आईडी और आयुष्मान कार्ड सौंपकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि वंचित समाज के महिला और पुरुष स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए वे सूरज पोर्टल पर आवेदन कर ऋण प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ ले कर स्वरोजगार से आर्थिक तौर पर समृद्ध बने महिला व पुरुषों के अनुभव भी साझा किए।

एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से पहले उसे परिवार का पोषण करने में दिक्कत हो रही थी। फिर उसने सरकार की योजना के माध्यम से ऋण लेकर बुटिक का काम शुरू किया। जिससे न सिर्फ वे अपने परिवार का पोषण करने मे अच्छे से सफल हुई। बल्कि कई अन्य युवतियों को भी रोजगार दिया। मुख्यमंत्री ने स्वरोजगार अपनाकर खुशहाली के पथ पर चलने वाली महिलाओं व पुरुषों की प्रसंशा की और अन्य लोगों से भी उनसे प्ररेणा लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, सिचाई विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ मौजूद रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
