Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में सोमवार को सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कई बड़ी सौगातें दी है। सीएम ने जन सहायक एप का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही ग्रुप-डी के कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर पोर्टल की शुरुआत भी की गई।
सीएम खट्टर ने कार्यक्रम में 2024 के नए कैलेंडर का भी लोकार्पण किया। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर्स को स्मार्टफोन वितरण किए गए। प्रदेश भर में 25000 आंगनबाड़ी वर्कर्स, 1000 सुपरवाइजर और 140 बीडीपीओ को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सीएम खट्टर के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। सुशासन दिवस पर हरियाणा के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और सांसद भी वर्चुअली जुड़े।

कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। पूर्व सीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के प्रधानमंत्री रहते हुए सुशासन की नींव रखी थी। देश की सभी नदियों को जोड़ने की भी सोच अटल बिहारी वाजपेयी जी की थी। जिस पर अभी काम चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उसी दिन सीएम विंडो की भी शुरुआत हमने की थी। जिसमें सवा 11 लाख शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
सीएम खट्टर ने कहा कि अभी बहुत कुछ करना शेष है। 25 दिसंबर को कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत करने का फैसला किया था। ताकि सरकार के विकास की गति बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवर्तन का प्रयास सफल होगा। अब पर्ची-खर्ची का खेल नहीं चलता। योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications