Haryana News: हरियाणा सरकार रेवाड़ी जिले को 200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने जा रही है। रेवाड़ी शहर की पुरानी मांग रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड़ व रेवाड़ी दादरी रोड़ पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज इन योजनाओं में शामिल है। शहर के फाटक संख्या-3 और 59 पर रेलवे और बीच बनने के बाद वाहन चालकों का यातायात सुगम हो सकेगा और शहर के लोगों को जाम से राहत मिल पाएगी। इसके साथ ही रेवाड़ी के कुंठ-खोल-मंदौला का करीब 18 किलोमीटर सड़क और रेवाड़ी शाहजापुर रोड़ का आधिकारिक शुभारंभ भी होगा।
केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को इन योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास चंडीगढ़ से करेंगे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले के 6 पशु चिकित्सालय भवनों का आधिकारिक शुभारंभ भी 24 को होने जा रहा है। रेवाड़ी शाहजापुर रोड़ का निर्माण भी करीब 40 करोड़ रुपए और कुंठ-खोल-मंदौला की 18 किलोमीटर की सड़क का निर्माण करीब 42 करोड़ रुपए से पूरा हुआ है।

इसमें गुरावड़ा गांव के पशु चिकित्सालय भवन निर्माण पर करीब 35 करोड़, बवाना गुर्जर गांव के पशु चिकित्सालय भवन निर्माण पर 31 करोड़, निमोठ गांव में बनाए गए पशु चिकित्सालय भवन निर्माण पर 32 करोड़, ओलांत गांव के पशु चिकित्सालय भवन निर्माण पर 32 करोड़, जाडरा गांव के पशु चिकित्सालय पर 32 करोड़, दतौली के पशु चिकित्सालय भवन निर्माण पर करीब 31 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।
केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत ने कहा कि जिले को विकास की विभिन्न योजनाएं पिछले दिनों मिली है। रेवाड़ी शहर के भाड़ावास फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की सहायता से बनाए गए रेवाड़ी के नारनौल रोड़ से झज्जर रोड़ बाईपास का शुभारंभ कर दिया गया है।
इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से रेवाड़ी के बनाए गए आउटर बाईपास का करीब 8 किलोमीटर का हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी नारनौल मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी तरह रेवाड़ी पटौदी गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
धारूहेड़ा के आउटर बाईपास और कापड़ीवास चौक पर भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बावल चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा। रेवाड़ी बावल रोड चौड़ीकरण कर उसे चार लेन का बनाया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
